शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक आज जाने किस किस विषय में होगी चर्चा

 शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक आज जाने किस किस विषय में होगी चर्चा 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 19 नवंबर 2026 को प्रयागराज स्थित आयोग मुख्यालय में आयोजित होने जा रही है। प्रदेश के लाखों प्रतियोगी छात्रों और शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET), लंबित TGT-PGT भर्ती और आज से शुरू हो रही सहायक आचार्य (Assistant Professor) परीक्षा 11506 भर्ती परीक्षा तारीख  की समीक्षा समेत कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक आज जाने किस किस विषय में होगी चर्चा


बैठक में किन-किन प्रमुख विषयों पर हो सकती है चर्चा?
  1. UPTET 2026-27 नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया:
    आयोग द्वारा हाल ही में जारी UPTET 2026-27 की संक्षिप्त सूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण 24 नवंबर 2026 से शुरू होकर 23 दिसंबर 2026 तक चलेंगे और परीक्षा 26 व 27 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है। बैठक में विस्तृत विज्ञापन जारी करने, One Time Registration (OTR) पोर्टल की तकनीकी तैयारियों और आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने पर अंतिम मुहर लग सकती है।
  2. सहायक आचार्य (Assistant Professor) परीक्षा की निगरानी:
    आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर लिखित परीक्षा आज 19 नवंबर और कल 20 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों (आगरा, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी) में दो पालियों में आयोजित की जा रही है। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और निष्पक्ष परीक्षा संचालन की समीक्षा की जाएगी।
     
  3. TGT-PGT भर्ती परीक्षा एवं अर्हता विवाद:
    हाल ही में प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव एवं उपसचिव से मुलाकात कर TGT-PGT 2026 विज्ञापन, सिलेबस, एकल विषय और बीपीएड/कला अर्हता से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग रखी थी। उम्मीद है कि आयोग इन बिंदुओं और लंबित परीक्षाओं के कैलेंडर पर भी मंथन करेगा



  1. 11506 भर्ती परीक्षा तारीख पर निर्णय :- हाल में आए हाईकोर्ट के निर्णय के कारण परीक्षा की तारीख में परिवर्तन करने के संबंध में विचार एवं डेट बढ़ाने में हो सकती है सहमति।