UP TEACHERS INFO2 बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल 🚩

UPPSC ONE TIME REGISTRATION PORTAL JOIN US ON TELEGRAM GROUP

||Latest News|Recent Updates||

techparimal news

Join UPTEACHERSINFO WhatsApp Group

Jan 26, 2023

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार का कर्मचारियों के लिए तोहफा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार का कर्मचारियों के लिए तोहफा


 सौगात पावर कारपोरेशन यानी बिजली विभाग के कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिला 

 गणतंत्र दिवस के मौके पर योगी सरकार ने यूपी के हजारों कर्मचारियों को सौगात दी है। यह सौगात पावर कारपोरेशन यानी बिजली विभाग के कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिला है। कारपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज की पहल पर पावर कारपोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 30 सहायक अभियंता को पदोन्नत कर अधिशासी अभियंता बनाया गया है। इस बारे में बुधवार को विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह ने आदेश जारी किया। पावर कारपोरेशन कर्मचारियों को बोनस की धनराशि पर करीब 19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 32 हजार 517 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बोनस के रूप में 30 दिन परिलब्धियों के बराबर धनराशि कर्मचारियों को मिलेगी। 

यरमैन एम. देवराज का कहना है कि कारपोरशन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है। हमारी कोशिश है कि निगम की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रख कर कार्मिकों को उनके हित लाभ मिलते रहें। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि अपने काम को निष्ठा और ईमानदारी से करें। प्रबंधन उनके साथ है। 

बोनस


सिंचाई व जलसंसाधन के 30 सहायक अभियंता पदोन्नत

प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 30 सहायक अभियंता को पदोन्नत कर अधिशासी अभियंता बनाया गया है। इस बारे में बुधवार को विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह ने आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि इन सहायक अभियंताओं को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पे मैट्रिक्स लेवल-11, ग्रेड पे 6600 रुपये के वेतनमान में प्रोन्नत किया गया है। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार का कर्मचारियों के लिए तोहफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP TEACHERS NEWS