UP TEACHERS INFO2 बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल 🚩

UPPSC ONE TIME REGISTRATION PORTAL JOIN US ON TELEGRAM GROUP

||Latest News|Recent Updates||

techparimal news

Join UPTEACHERSINFO WhatsApp Group

Mar 16, 2023

निपुण भारत मिशन में शिथिलता बरतने के कारण SRG, ARP, एवं शिक्षक पर वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के संबंध में

निपुण भारत मिशन में शिथिलता बरतने के कारण SRG, ARP, एवं शिक्षक पर वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के संबंध में


लापरवाही में एआरपी सहित 14 शिक्षकों पर कार्रवाई

प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत अभियान में लापरवाही बरतने पर जिले के तीन एसआरजी,पांच एआरपी समेत 14 शिक्षकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। समग्र शिक्षा अभियान लखनऊ की टीम ने सलाहकार कृतिका गर्ग की अगुवाई में मंगलवार को प्रयागराज के नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय नखासकोना एवं विकास खंड जसरा के प्राथमिक विद्यालय गजापुर व टिकरी कला का दौरा किया। टीम ने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को रिपोर्ट दी कि जसरा के दोनों स्कूलों के शिक्षक न तो संदर्शिका का प्रयोग कर रहे हैं और न ही शिक्षण में किसी प्रकार के प्रिन्ट रिच मैटेरियल का प्रयोग कर रहे हैं।_


 _एआरपी व एसआरजी भी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके मद्देनजर एसआरजी सुनील कुमार तिवारी, प्रशांत कुमार ओझा तथा वन्दना श्रीवास्तव व एआरपी महेन्द्र कुमार सिंह, ग्रीशचन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार मिश्र, सतीश कुमार कुशवाहा एवं प्रमोद कुमार मिश्र के साथ ही जसरा के दोनों स्कूलों के छह शिक्षकों को वर्ष 2022-23 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।_



https://upteachersinfo.blogspot.com/2023/03/srg-arp-2022-23.html


निपुण भारत मिशन में शिथिलता बरतने के कारण SRG, ARP, एवं शिक्षक पर वर्ष 2022-23 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के संबंध में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP TEACHERS NEWS