उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत परिषदीय अध्यापकों की अन्तिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने तथा पदोन्नति किये जाने के सम्बन्ध
आज का सचिव का पदोन्नति का आदेश👆🏻
उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत परिषदीय अध्यापकों की अन्तिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने तथा पदोन्नति किये जाने के सम्बन्ध
पॉइंट 01---
प्राथमिक विद्यालय के ऐसे सहायक अध्यापक जिनके द्वारा प्राथमिक स्तर का टी०ई०टी० उत्तीर्ण किया गया है उन्हें प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय में पदोन्नति की कार्यवाही की जायेगी तथा जिन प्राथमिक सहायक अध्यापकों द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की
टी०ई०टी० उत्तीर्ण किया गया है के पदोन्नति की कार्यवाही प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अथवा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पद पर की जायेगी।
पॉइंट2----
उच्च प्राथमिक स्तर की टी०ई०टी० परीक्षा उत्तीर्ण सहायक अध्यापक (उच्च प्राथमिक स्तर) तथा प्रधानाध्यापक (प्राथमिक स्तर) को उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही की जायेगी।
पॉइंट3----
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक जिनके द्वारा टी०ई०टी० परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गयी है तथा जनपद स्तर पर तैयार की जा रही वरिष्ठता सूची में उनके नाम सम्मिलित हो रहे है, के पद को सुरक्षित रखा जायेगा। ऐसे अध्यापकों के सम्बन्ध में शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्पेशल टी०ई०टी० परीक्षा का परिणाम आने के उपरान्त तत्काल ही समिति के माध्यम से अग्रतर कार्यवाही की जायेगी
