UP TGT PGT Rules Change: टीजीटी भर्ती में टीईटी (TET) अनिवार्य, शासन ने जारी किया संशोधन आदेश
टीजीटी में टीईटी अनिवार्य, संशोधन आदेश जारी, अब स्नातक में इतने % अनिवार्य
प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक के 17740 पदों की भर्ती का रास्ता साफ
स्नातक में 50 प्रतिशत या परास्नातक में 45 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी अनिवार्य
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17740 पदों पर चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। शासन ने टीजीटी की अर्हता में संशोधन करते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया है।
शासन के विशेष सचिव डॉ. अशोक कुमार कन्नौजिया की ओर से बुधवार को जारी आदेश में संबंधित विषय से स्नातक में 50 प्रतिशत या परास्नातक में 45 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी को अनिवार्य किया गया है। शारीरिक शिक्षा विषय की भर्ती के लिए बीपीएड या बीपीई की उपाधि मान्य होगी। खास बात यह है कि संशोधित नियमावली में कंप्यूटर विषय को भी शामिल किया गया है।
• प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक के 17740 पदों की भर्ती का रास्ता साफ
• स्नातक में 50 प्रतिशत या परास्नातक में 45 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी अनिवार्य
शासन से आयोग को दोबारा टीईटी कराने का दिया आदेश
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दोबारा जल्द से जल्द कराने के आदेश दिए गए हैं। टीजीटी भर्ती में टीईटी अनिवार्य करने के बाद शासन के उप सचिव चन्द्र श्याम मिश्र की ओर से बुधवार को चयन आयोग के सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। चयन आयोग ने दो से चार जुलाई तक टीईटी कराया था जिसमें पंजीकृत 19,94,661 परीक्षार्थियों में से 17,70,714 (88.77%) ने प्रतिभाग किया था। उसके बाद पांच सितंबर को विशेष टीईटी के लिए विज्ञापन जारी हुआ जिसकी परीक्षा तीन नवंबर को प्रस्तावित है। एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार एक साल में दो बार टीईटी कराई जानी चाहिए।
स्टेशन मास्टर के 1250 पदों के लिए 27 से आवेदन
प्रयागराज। रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार सूचना का सांकेतिक नोटिस जारी किया है। इनमें 100 पद आरआरबी प्रयागराज से भरे जाने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेंगे
