UPPSC ONE TIME REGISTRATION PORTAL JOIN US ON TELEGRAM GROUP

||Latest News|Recent Updates||


Oct 23, 2026

UP Teacher Promotion Latest Update 2026: परिषदीय अध्यापकों की पदोन्नति (Promotion) की कार्रवाई को तेज देखे आदेश

 Chandauli UP Teacher Promotion Latest Update 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ रही है। सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चन्दौली में परिषदीय अध्यापकों की पदोन्नति (Promotion) की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है।

परिषदीय अध्यापकों की पदोन्नति (Promotion) की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) चन्दौली, सचिन कुमार द्वारा जारी नए आधिकारिक आदेश के अनुसार, शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए 24 अक्टूबर 2026 को एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है।

Chandauli Teacher Promotion 2026: मुख्य समय सारिणी (Timeline)
पदोन्नति प्रक्रिया के चरणअंतिम तिथि / समय
परिषद कार्यालय को वरिष्ठता सूची उपलब्ध कराना23 अक्टूबर 2026
खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO) की आवश्यक बैठक24 अक्टूबर 2026 (अपरान्ह 04:00 बजे)
पदोन्नति की कार्रवाई पूर्ण करने की अंतिम तिथि07 नवंबर 2026

पदोन्नति (Promotion) हेतु रिक्त पदों का होगा निर्धारण
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली-1981 के नियम-05 खण्ड (ख) एवं नियम-18 के अंतर्गत पदोन्नति की कार्रवाई के लिए रिक्त पदों का निर्धारण किया जाना अनिवार्य है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिना सटीक वरिष्ठता सूची और पात्रता सूची के रिक्त पदों के निर्धारण को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता है। इसी संबंध में चयन समिति की बैठक (दिनांक 22.10.2026) में लिए गए निर्णय के क्रम में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को कड़े निर्देश
जनपद चन्दौली के समस्त विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि:
  • वे अपने विकास खण्ड से संबंधित पदोन्नति हेतु 30 सितंबर 2026 तक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र संख्या के आधार पर रिक्त पदों का विवरण तैयार करें।
  • यह विवरण निर्धारित प्रारूप-1, प्रारूप-3 एवं प्रारूप-2 पर पूर्ण रूप से भरकर, हस्ताक्षर एवं मुहर सहित सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में लेकर बैठक में उपस्थित हों।
  • चेतावनी: सूचना अपूर्ण होने की दशा में रिक्त पदों का निर्धारण नहीं हो सकेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की होगी।

UP Teacher Promotion Latest Update 2026: परिषदीय अध्यापकों की पदोन्नति (Promotion) की कार्रवाई को तेज देखे आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP TEACHERS NEWS