कमिश्नर महोदय के आदेश के अनुपालन में सभी विद्यालय प्रतिदिन निम्नलिखित गतिविधियों को कराते हुए फोटोग्राफ भेजें
All ARPs/All HMs/IHMs/All ATs/समस्त शिक्षा मित्र/समस्त अनुदेशक
कमिश्नर महोदय के आदेश के अनुपालन में सभी विद्यालय प्रतिदिन निम्नलिखित गतिविधियों को कराते हुए फोटोग्राफ भेजें
1. शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति हेतु नियमित रूप से अभिभावक संपर्क/गांव भ्रमण करें।
अनुपस्थित बच्चे: जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, प्रतिदिन कॉलिंग रजिस्टर पर अनुपस्थित बच्चो के अभिभावक से बात कर बच्चों की उपस्थिति का प्रयास करें ...न आने का कारण लिखें।
गाँव भ्रमण: गाँव भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें।
उपस्थिति की समीक्षा: पिछले महीने की तुलना में उपस्थिति प्रतिशत में कितना सुधार हुआ है और बच्चों के न आने का मुख्य कारण क्या है, इसकी समीक्षा करें।
मुख्य मार्ग/सड़क सुरक्षा: जिन विद्यालयों के पास सड़क है, वहाँ बच्चो के सड़क पार कराने का कार्य नियमित रूप से अध्यापक/शिक्षामित्र की उपस्थिति में ही कराएं। उक्त गतिविधि से बच्चों की उपस्थिति में क्या फर्क पड़ा इसकी समीक्षा।
2. सड़क पार करते समय सुरक्षा निर्देश
बच्चों को लाइन बनाकर अनुशासित तरीके से सड़क पार कराएं।
सड़क पर बच्चे बिखरे न रहें और सभी बच्चे अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में रहें।
इसकी अच्छी फोटोग्राफ्स भेजें।
3. मिड-डे मील (MDM) व्यवस्था एवं स्वच्छता
साथ बैठकर भोजन: MDM के दौरान सभी अध्यापक बच्चों को व्यवस्थित बैठाकर खिलाने में सहयोग करें। अध्यापक अलग से बैठाकर न खायें। बच्चों के साथ बैठकर खाना खाएं (अलग न बैठें); अध्यापकों को बच्चों के बीच-बीच में बैठना चाहिए।
बैठने की उचित व्यवस्था: बच्चों को मिट्टी में बैठाकर खाना न खिलाएं दरी या चटाई में बच्चों को सुव्यवस्थित बैठाकर खाना खिलाया जाए।
स्वच्छता एवं परिसर: भोजन वाले स्थान के आसपास गंदगी न हो। बाइक इत्यादि न खड़ी रहे।
बाल स्वच्छता (Mirror): बरामदे में दर्पण (लंबा मिरर), कंघी और तेल की व्यवस्था करें। स्कूल बंद होने के बाद दर्पण सुरक्षित स्थान पर हटा लें।
4. ऑनलाइन निरीक्षण एवं फोटोग्राफी निर्देश
ऑनलाइन निरीक्षण: कमिश्नर महोदय द्वारा ऑनलाइन विद्यालय की जांच की जाएगी। विद्यालय के ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान शिक्षक तुरंत जुड़ें तथा अभिवादन के बाद कैमरा बैक करके अध्यापक उपस्थिति/छात्र उपस्थिति, स्कूल परिसर, MDM और वॉल पेंटिंग इत्यादि निर्देशानुसार दिखाएं।
बोर्ड एवं भौतिक संसाधन: ग्रीन बोर्ड, व्हाइट बोर्ड चाक डस्टर प्रत्येक कमरे में दो पंखे पर्याप्त लाइट, साफ सुथरे शौचालय और MHW रनिंग वाटर के साथ, लाइब्रेरी एवं विद्यालय के सभी भौतिक मानकों को पूर्ण रखें और प्रत्येक पैरामीटर की साफ फोटो के साथ विद्यालय की फोटो भेजें।।
5. आउट ऑफ स्कूल (OOS) बच्चे एवं ड्रॉपआउट सर्वेक्षण
सर्वेक्षण एवं चिन्हंकन: OOS बच्चों का चिन्हांकन व नामांकन करें।
कारण एवं प्रयास: सर्वेक्षण डेटा स्पष्ट रखें—कितने बच्चों का सर्वे हुआ, ड्रॉपआउट का कारण क्या था और उन्हें मुख्यधारा (Mainstream) में लाने के लिए क्या प्रयास किए गए।
विशेष क्षेत्र (ईंट भट्ठे व मंदिर): ईंट भट्ठों, मंदिरों आदि के आसपास से कितने बच्चे मिले और उन्हें जोड़ने के लिए क्या प्रयास (Effort) किया गया, इसकी जानकारी दें। इसके फोटोग्राफ्स भी भेजें।
6. शिक्षण की गुणवत्ता एवं अकादमिक सुधार (Quality of Education)
गणित पर विशेष ध्यान: गणित विषय पर विशेष फोकस करें; बच्चों को पहाड़े तार्किक रूप से याद हों केवल रटा न हो बच्चे उसका अर्थ भी समझें।
प्रदर्शन एवं प्रोत्साहन: खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष बैज (Badge) पहनाएं।
7. PTM अभिभावक बैठक
उत्कृष्ट उपस्थिति सम्मान: नवरात्रि के बाद अभिभावकों को आमंत्रित करें और सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित करें। ये बच्चे प्रतिदिन बैज लगाकर स्कूल आएं ताकि अन्य बच्चे भी प्रोत्साहित हों। इसी तरह गणित में सबसे तेज बच्चे को बैज देकर सम्मानित करें।
खेलकूद एवं पुरस्कार: PTM के दौरान ही 100 मीटर दौड़ कराएं प्रथम आए बच्चे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चे को मेडल देकर सम्मानित करें।
*PM SHRI विद्यालय:*
उक्त सभी कार्यों के साथ प्रत्येक पैरामीटर को अनिवार्य रूप से पूर्ण और क्रियाशील रखें। सभी PM श्री विद्यालय एक pdf बनाएं जिसमें सबसे पहले विद्यालय के सामने की फोटो जिसमें नाम स्पष्ट दिखें उसके बाद विद्यालय की जानकारी का पेज विद्यालय का नाम, यू-डाइस (UDISE) कोड, स्थापना वर्ष एवं
छात्र एवं शिक्षक विवरण: कुल पंजीकृत छात्र-छात्राओं कक्षावार विवरण तथा स्वीकृत व कार्यरत शिक्षकों का विवरण।
भौतिक एवं डिजिटल प्रोफाइल: उपलब्ध कमरों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली कनेक्शन एवं आईसीटी (ICT) लैब/स्मार्ट क्लास की अच्छी फोटोग्राफ्स
गतिविधियों में बच्चे: विभिन्न गतिविधियों में शामिल छात्र-छात्राओं की तस्वीरें।
सभी योजना एवं परिसर के फोटोग्राफ्स
योजनाबद्ध विवरण: PM SHRI के तहत संचालित समस्त प्रमुख योजनाओं से संबंधित फोटोग्राफ्स।
कक्षा कक्ष (Classrooms): सुव्यवस्थित कक्षाओं एवं शिक्षण-अधिगम गतिविधियों के फोटो।
खेल का मैदान: प्लेग्राउंड एवं खेल-कूद गतिविधियों की तस्वीरें।
पुस्तकालय (Library)
लाइब्रेरी के फोटो पठन-पाठन सामग्री, बाल साहित्य एवं सुव्यवस्थित लाइब्रेरी की तस्वीरें।
