मानव संपदा पोर्टल ई-सर्विस बुक (e-Service Book) संशोधन हेतु महत्वपूर्ण आदेश जारी, अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026
UP Teachers Info: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों के ई-सर्विस बुक (e-Service Book) में संशोधन और अपडेशन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इस आदेश के अनुसार, विकास खंड और जनपद स्तर से डेटा फीडिंग में भारी लापरवाही और शिथिलता पाई गई है, जिसे दुरुस्त करने के लिए 25 नवंबर 2026 तक का अंतिम समय दिया गया है।
📌 आदेश का मुख्य विवरण (Letter Details)
- प्रेषक: शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
- सेवा में: समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), समस्त वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा), एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO), उत्तर प्रदेश।
- पत्रांक संख्या: शि०नि० (बे०) / मानव सम्पदा / 45134-38 / 2026-27
- दिनांक: 04 नवंबर, 2026
- विषय: मानव सम्पदा पोर्टल पर कार्मिकों के ई-सर्विस बुक में संशोधन के सम्बन्ध में।
⚙️ ई-सर्विस बुक सुधार हेतु इन 3 आई०डी० को रोल असाइन किया गया:
मानव सम्पदा पोर्टल पर ई-सर्विस बुक संबंधी प्रविष्टियों के लिए ऑफिस एडमिन आई-डी के अंतर्गत निम्नलिखित कर्मचारियों को रोल दिए गए हैं:
- इस्टेब्लिशमेन्ट डाटा इन्ट्री आईडी (Establishment Data Entry ID)
- वेरीफिकेशन आईडी (Verification ID)
- करेक्शन आईडी (Correction ID)
⚠️ संशोधन और अपडेशन के लिए कड़े नियम व शर्तें
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ई-सर्विस बुक करेक्शन मॉड्यूल पर प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण हेतु यह प्रक्रिया निम्नलिखित शर्तों के अधीन लाइव (सक्रिय) की गई है:
- लिखित अनुमोदन अनिवार्य: ई-सर्विस बुक में किसी भी प्रकार का संशोधन या अपडेशन संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के लिखित अनुमोदन के बाद ही किया जाएगा।
- कार्यालय स्तर (Office Admin ID) पर होने वाले संशोधन: नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पैन कार्ड, अवकाश और आधार विवरण को छोड़कर अन्य समस्त प्रकार के संशोधन की कार्रवाई अभियान चलाकर दिनांक 25 नवंबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।
- निदेशालय स्तर पर होने वाले संशोधन: यदि किसी कार्मिक के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पैन कार्ड, अवकाश या आधार विवरण में त्रुटि है, तो इसमें सुधार जनपदों से ई-मेल के माध्यम से प्राप्त अनुरोध पत्रों के क्रम में निदेशालय स्तर (Directorate Level) से ही कराया जाएगा।
- कार्रवाई की चेतावनी: 25 नवंबर, 2026 के उपरांत यदि मानव सम्पदा पोर्टल पर पंजीकृत किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के विवरण में कोई भी त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित ऑफिस एडमिन आईडी धारक कार्यालयाध्यक्ष को उत्तरदायी मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- नया अपडेशन स्थगित: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान में संचालित करेक्शन आईडी सक्रिय रहने की अवधि में ई-सर्विस बुक करेक्शन मॉड्यूल का संचालन स्थगित रहेगा। पूर्व से लंबित प्रकरणों का निस्तारण बिंदु संख्या 1 से 4 के अनुसार ही किया जाएगा।
📂 शासनादेश की मूल कॉपी यहाँ देखें (Download Order Copy)
